
दोस्तो, आजकल हर कोई AI से video बना कर इंस्टाग्राम पर कई millions views छाप रहा है और जबरदस्त viral हो रहा है। चाहे YouTube Shorts के लिए monkesh भाई की funny clip हो, Instagram Reels के लिए trending dance video हो, small business के लिए product demo का ad हो।
इन सब विडियोज को देखते हुए आपके मन में भी खयाल आया होगा कि ये या तो बहुत महंगे सॉफ्टवेयर्स या paid tools की मदद से बनाई गई videos हैं but आज मैं आपको ये सारी premium AI videos free में बनाना सिखाऊंगा।
साथ ही prompts कैसे बनाने है, text से वीडियो या इमेज से वीडियो कैसे बनेगी और text लिखकर बोलने वाली ai video कैसे बनेगी। इसके अलावा कौनसे best AI free video generators हैं उनकी लिस्ट भी बताऊंगा उनके फीचर्स के साथ।
क्या AI से वीडियो बनाने के लिए कोई skill सीखनी पड़ेगी?
जी नहीं, अगर आप बिल्कुल beginner भी हैं तो भी आप इस ट्यूटोरियल को follow कर सकते हैं। कोई heavy software install नहीं करना, कोई editing skill नहीं चाहिए, बस simple steps follow करो और AI se video kaise banaye वो सीख लो।
ये article बिल्कुल beginners के लिए है। अगर आप पहली बार ट्राई कर रहे हो तो यहीं से शुरू करो। पूरा process आसान शब्दों में step by step समझाया जाएगा। मैंने खुद 2026 में कई videos बनाए हैं और जो तरीके सबसे अच्छे काम करते हैं वो बताऊंगा।
खास करके bilkul free video generators पर फोकस किया है ताकि आप बिना एक पैसा खर्च किए शुरू कर सको। साथ में अच्छा prompt कैसे लिखें, common galtiyan, mobile से कैसे बनाएं, quality बेहतर कैसे करें और video banakar paise kaise kamaye वो भी detail में बताऊंगा।
मैने पहली AI video कैसे बनाई
इस part आप चाहें तो स्किप कर सकते हैं। दोस्तों जब मैंने पहली बार सुना कि AI से पूरा video बन सकता है तो लगा ये तो science fiction है। लेकिन एक दिन Gemini खोला और Veo ट्राई किया।
बस लिखा “एक छोटा motivational video जिसमें mountain climb कर रहा इंसान है और sunrise background”। 2 मिनट में video तैयार। voiceover natural था, music emotional था, visuals stunning थे। अब बताता हूं कि आप कैसे बना सकते हैं।
Free में AI video kaise banaye
कोई भी AI video बनाने के लिए आपको 3 चीज़ें चाहिए:
- एक AI video generator (free या paid)
- Text Prompt
- इमेज (optional)
Beginners के लिए best AI video generator कैसे सेलेक्ट करें
अब सबसे पहले AI video generators की बात करते हैं। अगर आप बिल्कुल beginner हैं तो आप Grok Imagine जो कि grok में है और kling AI में से किसी भी एक टूल का इस्तेमाल करके फ्री text to video या image to video बना सकते हैं।
ये 3 टूल्स काफी easy to use हैं, हाई quality videos बनाते हैं और फ्री version में आपको काफी सारे credits मिलते हैं जो अगर खत्म हो जाए तो आप दूसरे gmail account से login करके use कर सकते हैं। इन तीनों tools के pros and cons नीचे टेबल में दिए हैं:
| Tool | Pros | Cons |
|---|---|---|
| Grok Imagine | Completely free access, fun & creative style, fast generation, good for memes | Shorter clips on free, lower resolution sometimes, less professional motion |
| Kling AI | Best photorealistic humans & smooth motion, image to video strong, multi-shot options | Daily credits limit, occasional queue wait, advanced features need practice |
किसी भी AI video generator में Login करने के बाद सभी AI tools में video बनाने का प्रोसेस बिल्कुल same है। आप इनपुट बॉक्स में prompt डालें तो text to video बन जाएगी और अगर इमेज अपलोड करने के बाद prompt डालते हैं तो इमेज prompt के according वीडियो में convert हो जाएगी।
चलिए अब देखते हैं कि Grok Imagine से text to video, image to video के साथ बोलने वाली videos कैसे बनाए।
Grok Imagine se video – step by step tutorial
Grok Imagine काफी फास्ट, high quality videos बनाने के साथ बहुत सारे फ्री क्रेडिट्स मिलते जिससे 20 से 30 videos बनाई जा सकती हैं एक दिन में और इसमें आपको ज्यादा setup भी नहीं करना होगा। इस tutorial में Grok से हम एक बिल्ली का वीडियो बनाएंगे 3 तरीकों से:
- Simple text to video जिसमें बिल्ली डांस करेगी।
- Simple text to video जिसमें बिल्ली 1 डायलॉग बोलेगी हिंदी में।
- Simple image to video जिसमें बिल्ली का स्किन कलर change हो जाएगा।
4. Simple text to video talking cat video
इन videos को बनाने के लिए सबसे पहले ये basic steps follow करें:
- आपको सबसे पहले grok में login करना होगा। या तो किसी ब्राउज़र से या प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको Grok Imagine Tab में जाना होगा।
- इस tab में आपको prompt box में AI से photo और वीडियो बनाने के लिए option मिलेंगे तो आपको वीडियो ऑप्शन select कर लेना है।

- अब Prompt box में ये text डालें: Create a video of cat dancing like michael Jackson

- इसके बाद arrow वाले button से enter कर दें और आपकी वीडियो create होना start हो जाएगी और कुछ ऐसा रिज़ल्ट देखने को मिलेगा।

- 20-30 सेकंड्स में आपके इस prompt पर वीडियो बनके ready हो जाएगी।
2. Simple text to video with dialogue in Hindi
Grok Imagine या किसी और AI से अगर आप बोलने वाली वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको prompt box में डायलॉग लिखना होगा। चलिए step by step process बताता हूं:
- सबसे पहले Grok Imagine में login करने के बाद Imagine tab में आएं और फिर video ऑप्शन select करें.
- अब बस prompt box में ये prompt लिख दें: Create a video of cat talking in Hindi this paragraph: दोस्तों आज हम AI से वीडियो बनाना सीखेंगे।

- इसके बाद कुछ seconds wait करें और आपको कुछ ऐसा रिज़ल्ट मिलेगा।
3. Simple image to video of a cat changing colour
अगर आप किसी इमेज को वीडियो में convert करना चाहते हैं तो इसका process भी बहुत सिंपल है और आपको बस 1 इमेज और prompt चाहिए। इमेज या तो original हो सकती है या आप ai से generate करवा सकते हैं।
चलिए अब 1 इमेज create करके उसकी वीडियो बनाते हैं:
- इमेज बनाने के लिए आप grok imagine का इमेज ऑप्शन सलेक्ट करें या या ask tab का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके बाद prompt box में ये prompt लिखें: Create an image of a brown cat

- results में आपको 2 images मिलेंगी और उनमें एक वीडियो icon दिखेगा, जिसपर क्लिक करें।

- इसके बाद वीडियो generation box में एक random create हो जाएगी लेकिन अगर आपको अपने हिसाब से वीडियो बनानी है तो prompt box का इस्तेमाल करें। इस इमेज के लिए मैने इस prompt का इस्तेमाल किया है: Turn her hair colour to black

- इसके बाद ये रिजल्ट जनरेट होगा जो हमारी इमेज को prompt के हिसाब से video में बदल देगा।
- अब अगर आप अपनी इमेज को upload करके video create करना चाहते हैं तो सिंपल Grok imagine tab में इमेज सलेक्ट करे और prompt लिख कर वीडियो बना लें।

Grok imagine में फ्री वर्ज़न में बस 1 लिमिटेशन है कि इसमें 480p और 6 second की clip बन सकती है अगर आपको और भी लंबी या हाई quality video चाहिए तो आपको upgrade करना होगा।
एक बात और कि ये सारी बहुत सिंपल और basic videos हैं जो beginner’s के लिए create की गई है। अगर आप और भी अच्छी या एडवांस्ड videos बनाना चाहते हैं तो आपको एक अच्छा detailed prompt देना होगा।
Kling AI se video bnana – step by step tutorial
Kling AI realistic videos के लिए king है और इसमें free credits मिलते हैं।
कैसे शुरू करें: klingai.com पर जाओ। email से sign up करो। free credits मिलेंगे। Text to Video चुनो। prompt लिखो जैसे “एक Indian family Diwali celebration कर रही है, fireworks, rangoli, happy faces, cinematic, 10 seconds”। aspect ratio 9:16 Reels के लिए चुनो। Generate करो।
image to video feature भी available है। photo upload करके motion दो जैसे “मुझे walk करते हुए दिखाओ”। preview देखो। extend करो अगर लंबा चाहिए। motion control यूज करके specific movements ऐड करो। मैंने Kling से product demo videos बनाए। faces और motion बहुत natural आते हैं।
InVideo AI se full script से video bnana
InVideo AI text prompt से पूरा scripted video बनाता है। narration, stock footage, music सब ऐड करता है।
कैसे करें: invideo.io/ai पर जाओ। free trial है। prompt लिखो जैसे “एक 60 seconds YouTube short बनाओ topic ‘AI se paise kaise kamaye’ Hindi narration, engaging visuals, motivational music”। AI script generate करेगा। फिर video बनाएगा। scenes, voiceover, subtitles सब automatic।
edit करो अगर चाहो। voice change करो, male female, accent। music library से चुनो। export करो। ये tool इसलिए अच्छा है क्योंकि long form videos भी बना सकता है।
top 10 best AI video generators (2026 में)
ये table देखकर आसानी से समझ आएगा कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा tool चुनें। ये tools 2026 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहे हैं।
- Google Veo 3 (Freemium) – best for realistic videos with native audio and lighting.
- OpenAI Sora 2 (Paid) – best for storytelling and emotional scenes.
- Kling AI (Freemium) – best for photorealistic humans and smooth motion control.
- Runway Gen-4.5 (Freemium) – best for creative film-making and advanced editing.
- Luma Dream Machine (Freemium) – best for beautiful visuals and brainstorming ideas.
- Pika Labs (Freemium) – best for short-form social media Reels and fun clips.
- HeyGen (Paid) – best for avatar talking head and personalized videos.Synthesia
- Synthesia (Paid) – best for business training and professional explainer videos.
- CapCut AI (Free) – best free mobile tool with easy editing and generation.
- InVideo AI (Freemium) – best for full scripted videos from text with stock footage.
bilkul free video generators जो आप आज ही इस्तेमाल कर सकते हो
2026 में कई tools बिना पैसे दिए video generate करने देते हैं। ये free tiers daily credits या limited videos देते हैं लेकिन beginners के लिए काफी हैं। सबसे अच्छे free वाले हैं:
- Grok Imagine – free credits, fun और creative short clips बनाता है।
- Kling AI – free credits, realistic motion और humans के लिए best।
- CapCut AI – app में free text to video, mobile पर आसान।
ये tools बिना subscription के शुरू करने के लिए perfect हैं। इसमें अगर एक account से credit खत्म हो जाए तो आप दूसरे gmail से login करके दोबारा credits पा सकते हैं।
अच्छा prompt कैसे लिखें AI से video बनाने के लिए
AI video अच्छा तभी बनेगा जब prompt अच्छा हो। basic formula है subject + action + environment + style + duration + quality + details। For example: “एक young Indian girl traditional lehenga में wedding dance कर रही है, colorful lights background, Bollywood style, upbeat music, 15 seconds, 4K, smooth motion, vibrant colors”।
negative prompt डालो अगर option हो “blurry, low quality, deformed faces”। style add करो cinematic, realistic, cartoon। aspect ratio चुनो। हिंदी में लिख सकते हो लेकिन English keywords mix करो। practice करो। पहले simple prompt ट्राई करो फिर detail बढ़ाओ। Kling में scene by scene describe करो बेहतर result के लिए।
Common galtiyan जो बिल्कुल न करें
बहुत छोटा या vague prompt मत लिखो। result random आएगा। negative prompt न डालना। unwanted things आ जाते हैं। बिना preview देखे final मत मानो। variations generate करके best चुनो। copyright music ignore मत करो। tool के library से लो। over long video मत generate करो शुरू में। 5-10 seconds से शुरू करो।
AI se banaye video se paise kaise kamaye
YouTube Shorts या Reels बनाकर monetize करो। views से ads revenue आता है। sponsorship लो brands से। affiliate marketing करो product show करके। freelancing में Fiverr पर custom AI videos बनाकर बेचो। wedding invitations, business promos। course sell करो AI video making के।
एक good short अच्छे views दे सकता है। clients को video बनाकर 500-3000 रुपये per video चार्ज कर सकते हो। free tools से शुरू करके अच्छी income बनाई जा सकती है।
Mobile se AI video banana possible hai?
हां बहुत आसान। CapCut app, Kling app, Grok X app डाउनलोड करो। phone पर prompt लिखो, generate करो, edit करो, export करो। Grok Imagine phone के लिए best है। मैंने कई Reels phone से बनाए।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Kya bina paise diye AI se video ban sakta hai?
हां Grok Imagine, Kling, free credits देते हैं जिससे काफी videos बन जाती हैं।
Hindi voiceover mil sakta hai?
हां Kling, Gemini Veo 3, InVideo, Grok Imagine हिंदी voiceover अच्छा देते हैं।
AI video real लगता है?
बिल्कुल अगर सही prompt और सही टूल्स use किया तो ये बताना भी मुश्किल होगा कि ये AI ने बनाया है या real वीडियो है।
Kitna time lagta hai ek video banane mein?
2 से 15 मिनट। length और tool पर depend करता है।
Commercial use kar sakte hain?
tool के terms पढ़ो। free में personal, paid में commercial rights मिलते हैं।
Phone se bana sakte hain?
हां CapCut, Gemini, Kling apps से direct।
Best free tool 2026 में कौन सा?
Grok imagine और Kling beginners के लिए। Kling realistic के लिए।
दोस्तों आशा है अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि AI se video kaise banaye।
अगर beginner हो तो आज ही Grok Imagine खोलकर एक simple prompt ट्राई करो। पहला video देखकर मजा आएगा।
ज्यादा देर मत करो। अपना पहला AI video बनाओ और कुछ creative बनाकर वायरल हो जाओ या अपना trend start कर दो!। मैं अगले article में AI se photo kaise banaye या advanced tips दूंगा।

