AI se photo kaise banaye फ्री में, Prompt कैसे लिखें, पूरा step by step tutorial

AI se photo kaise banaye

Mobile से AI photo kaise banaye: दोस्तों आजकल हर कोई AI से photo बनाना चाहता है। चाहे Instagram के लिए cool profile pic हो, YouTube thumbnail हो, small business के लिए product photo हो, funny cartoon image हो या New Year 2026 की trending viral photo हो।

पहले photo बनाने के लिए अच्छा camera, editing software और skill चाहिए होती थी। लेकिन अब AI tools आ गए हैं जिनकी मदद से आप बस text लिखो और सेकंड में stunning photo तैयार हो जाता है।

कोई coding नहीं, कोई महंगा software नहीं, बस simple steps follow करो और AI se photo kaise banaye वो सीख लो। ये article बिल्कुल beginners के लिए है। अगर आप पहली बार ट्राई कर रहे हो तो यहां से शुरू करो। पूरा process आसान शब्दों में बताया गया है, step by step।

मैंने खुद 2026 में कई tools ट्राई किए हैं और जो best काम करते हैं वो बताऊंगा। Free वाले से शुरू करके paid तक, सब cover करेंगे। साथ में अच्छे prompt कैसे लिखें, common mistakes, mobile से कैसे बनाएं, और AI से photo banakar paise kaise kamaye वो भी detail में बताऊंगा।

तो चाय का कप लेकर आराम से पढ़ो और साथ साथ ट्राई भी करते जाओ। ये tutorial काफी लंबी है ताकि आप सब कुछ अच्छे से समझ सको और अपना पहला AI photo बना सको।

मेरी शुरुआत कैसी हुई AI photo बनाने की

दोस्तों जब मैंने पहली बार AI से photo बनाने के बारे में सुना तो लगा ये तो बहुत मुश्किल होगा। लेकिन एक दिन Google Gemini खोला और लिखा “एक सुंदर पहाड़ी गांव की sunset photo”। 10 सेकंड में photo आ गई जो देखकर मजा आ गया। फिर लगा ये तो कमाल है!

My first AI image

धीरे-धीरे मैंने और tools ट्राई किए। Free में शुरू किया जैसे Gemini, Grok, Canva AI। फिर Leonardo.ai और Flux जैसे advanced tools ट्राई किए। आज मैं आपको वो सब बताऊंगा जो मेरे experience से best साबित हुए। आप भी ट्राई करोगे तो पहला photo देखकर खुश हो जाओगे।

कई बार तो photo इतनी realistic आती है कि लगता है real camera से खींची गई है। मैंने एक बार “राजस्थानी लड़की desert में camel के साथ golden hour” लिखा था। photo देखकर लगा जैसे professional photographer ने shoot किया हो। यही वजह है कि अब लोग AI से photo बनाकर social media पर viral हो रहे हैं।

2026 में AI से photo banane ke sabse popular aur best tarike

आजकल 2026 में कई tools इस्तेमाल हो रहे हैं जो free या बहुत कम cost में अच्छी quality देते हैं। beginner के लिए सबसे आसान है Google Gemini या Grok से शुरू करना। क्योंकि ये free हैं, हिंदी में भी prompt समझ लेते हैं और quality बहुत अच्छी आती है। अगर आप phone से करना चाहते हो तो Gemini app या Canva app डाउनलोड कर लो। इसके अलावा ChatGPT का भी इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन फ्री वर्ज़न काफी लिमिटेड इमेजेस बनाने देता है।

Leonardo ai

अगर थोड़ा advanced चाहते हो तो Leonardo.ai और Flux ट्राई करो। ये photorealistic photos के लिए king हैं। Midjourney और DALL-E 3 pro level के लिए हैं लेकिन थोड़ा paid हैं। लेकिन beginner को शुरू में free tools ही काफी हैं। मैंने खुद Gemini से शुरू किया और फिर Flux पर गया। Flux में faces और hands बहुत accurate आते हैं जो पहले tools में problem होती थी।

Google Gemini se AI photo kaise banaye – सबसे आसान और free तरीका

Gemini 2026 में free और बहुत अच्छी quality देता है। हिंदी में prompt लिख सकते हो और Nano Banana feature से अपना photo upload करके edit भी कर सकते हो।

कैसे शुरू करें step by step:

पहले gemini.google.com पर जाओ या Gemini app डाउनलोड करो। Google account से login करो। ये पूरी तरह free है। चैट बॉक्स में अपना prompt लिखो। जैसे “Generate a photo of a beautiful girl watching sunset on a beach”। Enter दबाओ। 5 से 10 सेकंड में result आ जाएगा। अब download button दबाओ या right click करके save करो।

अगर photo में कुछ बदलाव चाहिए तो उसी चैट में लिख दो। जैसे “इस photo में background को mountain कर दो” या “इसमें saree पहना दो red color की”। AI खुद edit कर देगा। ये feature बहुत helpful है।

मैंने एक बार अपनी photo upload की और लिखा “मुझे red shirt में vintage look दो”। result देखकर मजा आ गया। ये Nano Banana feature trending है couple photos या girlfriend pics के लिए।

Gemini AI se photo edit kaise kre

Gemini से फोटो edit करना बहुत आसान है इसके लिए पहले फोटो अपलोड करें और उसके बाद prompt लिखें।

upload image

enter करने के बाद आपकी इमेज prompt के हिसाब से edit हो जाएगी। Prompt जितना detail में लिखोगे उतना अच्छा result आएगा। जैसे photorealistic, 4K, natural lighting, detailed face, cinematic। हिंदी में लिखो लेकिन English keywords add करो जैसे highly detailed, ultra realistic।

generate image in Gemini

Trending prompts ट्राई करो जैसे Happy New Year 2026 fireworks with 3D text या viral saree pose in vintage Bollywood style। रोज free limit है लेकिन काफी images बन जाती हैं। मैं रोज 20-30 photos बना लेता हूं बिना पैसे दिए।

Grok se photo generate karna – X पर free और fun तरीका

Grok चैट खोलो और लिखो “Imagine a …” या “Generate photo of …”। उदाहरण “Imagine a Rajasthani girl in a traditional dress in desert with a camel”। Grok photo generate करेगा। कई बार multiple variations देता है। Download कर लो।

फायदा ये है कि Grok funny memes, cartoon, realistic सब अच्छे बनाता है। daily limit है लेकिन काफी इस्तेमाल कर सकते हो। Grok creative ideas के लिए बहुत अच्छा है।

Canva AI se photo banaye – design के साथ ready photo

Canva सब जानते हैं। अब इसमें Magic Media या Text to Image फीचर है जो free में अच्छा काम करता है।

कैसे करें: canva.com पर login करो या Canva app डाउनलोड करो। New design बनाओ या search “AI image generator” या “Text to Image”। Prompt लिखो जैसे “एक modern coffee shop की interior photo” या “Instagram post के लिए motivational quote वाली photo”। Generate दबाओ। options आएंगे। पसंद आए तो सीधे Canva में edit करो। text add करो, thumbnail बनाओ, stickers लगाओ। Download PNG या JPG में free।

ये tool इसलिए अच्छा है क्योंकि photo generate होते ही design में यूज कर सकते हो। YouTube thumbnails, Instagram reels cover, business graphics, posters के लिए best है।

Leonardo.ai और Flux से high quality photos

Leonardo.ai पर sign up करो। daily free credits मिलते हैं। Prompt लिखो और model चुनो जैसे Photoreal या Anime। Generate करो। detailed faces, consistent characters, game art के लिए best है। Alchemy mode यूज करो बेहतर results के लिए।

Flux flux-ai.net या blackforestlabs.tools पर ट्राई करो। photorealistic photos के लिए king है। Prompt दो जैसे “photorealistic portrait of a young Indian woman in traditional saree, detailed skin, cinematic lighting, 8K”। hands, text, faces बहुत accurate आते हैं। quality देखकर मजा आएगा।

Midjourney और DALL-E 3 से pro level photos

Midjourney Discord पर काम करता है। server join करो। /imagine prompt लिखो जैसे “/imagine a cyberpunk city at night –ar 16:9″। upscale करो। quality top class है। DALL-E 3 ChatGPT Plus में है। prompt दो और high creative images मिलेंगी। दोनों paid हैं लेकिन artistic photos के लिए best।

अच्छा prompt कैसे लिखें AI photo के लिए

AI photo अच्छा तभी आएगा जब prompt अच्छा हो। basic formula है subject + action + environment + style + quality + details। Example: “an Indian woman in traditional red saree standing in front of the Taj Mahal, golden hour lighting, photorealistic, 8K, highly detailed, cinematic, natural makeup”।

negative prompt अगर tool में हो तो डालो जैसे “blurry, low quality, deformed, extra limbs”। style add करो photorealistic, cinematic, oil painting, vintage। aspect ratio –ar 16:9 thumbnail के लिए।

हिंदी में लिख सकते हो लेकिन English keywords mix करो। practice करो। पहले simple prompt ट्राई करो फिर detail बढ़ाओ। Leonardo या Flux में structured prompts यूज करो। subject, details, colors, background सब अलग-अलग लिखो।

अगर आपको readymade copy paste ai photo prompts चाहिए तो आप geminiaiprompt.online site को visit कर सकते हैं जहां हज़ारों AI prompts हैं face consistency के साथ। बस अपना मन पसंद स्टाइल सेलक्ट करें और उसका prompt copy करके Gemini AI या किसी और AI में paste कर दें और अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

Common mistakes जो बिल्कुल न करें

  • बहुत छोटा prompt: “photo banao” – result random आएगा
  • Negative prompt न डालना: unwanted elements आ जाते हैं
  • बिना variations generate किए final चुनना
  • Copyright ignore: AI photos commercial यूज से पहले license check करो
  • Over edit: AI से ज्यादा edit करोगे तो quality खराब हो सकती है।

AI se photo banakar paise kaise kamaye

Freelancing में Fiverr या Upwork पर AI portraits, product mockups, logos बनाकर बेचो या फिर AI image editing की gig बना लो। print on demand में Redbubble, Teespring पर AI art से t-shirts, mugs, posters बेचो।

stock photos में Shutterstock, Adobe Stock पर upload करो। AI tag लगाओ। social media पर Instagram pages grow करके sponsorship या affiliate करो। YouTube thumbnails creators को custom बनाकर दो। viral content में Reels या Shorts के लिए AI images बनाकर views से monetize करो।

ai image editing

मैंने शुरू में AI thumbnails बनाए और अच्छी कमाई हुई। आप भी small से शुरू करो। एक photo 50-200 रुपये में बिक सकती है। महीने में 10-20 clients मिल जाएं तो अच्छी income हो जाती है।

FAQs

Kya bina paise diye AI se photo ban sakta hai?

हां, Gemini, Grok, Canva, Craiyon free हैं। daily limit है लेकिन काफी photos बन जाती हैं।

Hindi mein prompt likh sakte hain?

हां Gemini, Grok, Canva हिंदी अच्छे से समझते हैं। लेकिन English style words add करो बेहतर result के लिए।

AI photo real लगता है?

हां Flux, Leonardo, DALL-E 3 से बहुत realistic। Midjourney artistic के लिए best।

Kitna time lagta hai ek photo banane mein?

5 से 30 सेकंड। complex prompt में 1 मिनट तक।

Phone se bana sakte hain?

हां Gemini app, Canva app, Remini से direct।

Best free tool 2026 में कौन सा?

Gemini और Canva beginners के लिए। Flux realistic के लिए।

दोस्तों आशा है अब आपको अच्छे से समझ आ गया होगा कि AI se photo kaise banaye।

अगर beginner हो तो आज ही Gemini या Canva खोलकर एक simple prompt ट्राई करो। पहला photo देखकर मजा आएगा।

ज्यादा देर मत करो। अपना पहला AI photo बनाओ और मुझे बताओ कैसा लगा। मैं अगले article में AI se video kaise banaye या advanced editing tips दूंगा।

अब जाओ और कुछ creative photo bana दो!

अगर आपको ये tutorial useful लगा तो आप इसे भी चेक कर सकते हैं: ai se app kaise banaye

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top